
4. कण–कण के अधिकारी
– डा. रामधारी सिंह दिनकर
हर प्रश्न के उत्तर के लिए (A, B, C, D) विकल
1. वह मनुज मात्र का धन है। (रेखांकित शब्द का अर्थ लिखिए।)
A) देवल
B) केवल
C) चाह
D) राह
2. छल (अर्थ लिखिए।)
A) छाँटना
B) छाल
C) धोखा
D) कृपा
3. वह मनुज मात्र का धन है। (रेखांकित शब्द का पर्याय लिखिए।)
A) बादल, मेघ
B) सम्पति, अर्थ
C) भवन, सदन
D) धरा, मही
4. नर (पर्याय शब्द पहचानिए।)
A) भूधर, महीधर
B) बाल, लड़का
C) मानव, मनुष्य
D) अमर, सुर
5. एक मनुज संचित करता है, अर्थ पाप के बल से। (रेखांकित का भिन्नार्थक पहचानिए।) [ ]
A) पर्दा, कपड़ा
B) सम्पति, भाव
C) मूर्ख, अचेतन
D) पंख, तरफ
6. विजित प्रकृति से सबसे पहले उसको सुख पाने दो।(रेखांकित शब्द के भिन्नार्थक पहचानिए।)
A) कृपा, अनुग्रह
B) कुदरत, स्वभाव .
C) पहले, एक दशा का नाम
D) मान, चमक
7. सूत (तत्सम रूप पहचानिए) []
A) सूई
B) सूत्र
C) स्थल
D) श्रृंग
8. स्वप्न को साकार करने के लिए परिश्रम करो।(विपरीतार्थक शब्द पहचानिए) [ ]
A) आकार
B) निराकार
C) विकार
D) उकार
9. नर-समाज का भाग्य एक है। (विलोम शब्द पहचानिए) [ ]
A) दो
B) बहुत
C) ज्यादा
D) अनेक
10. जन-जन, नभ-तल, कण-कण (इनमें से कौन-सा शब्द पुनरूक्ति शब्द नहीं है ?) [ ]
A) जन-जन
B) नभ-तल
C) कण-कण
D) कोई नहीं
Yadav Good