10th Class Hindi Chapter wise Important bit bank Bits

2. ईदगाह
प्रेमचंद

1. अमीना का क्रोध तुरन्त स्नेह में बदल गया। (रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द)

A) गुस्सा, नाराज

B) गुस्सा, प्यार

C) गुस्सा, तोफा

D) गुस्सा, नेह

View Answer

Solution: ‘क्रोध’ का पर्यायवाची शब्द गुस्सा और नाराज (नाराजगी) है।
Correct Option: A

2. सुबह, सवेरा (ये किस शब्द का पर्याय शब्द है।)

A) दिन

B) रात्रि

C) प्रभात

D) किरण

View Answer

Solution: सुबह और सवेरा प्रभात के पर्यायवाची हैं।
Correct Option: C

3. भीड़ में बच्चा खो गया। (रेखांकित शब्द का अर्थ पहचानिए)

A) झुंड

B) जन

C) जग

D) हिरन

View Answer

Solution: ‘भीड़’ का अर्थ व्यक्तियों का झुंड या समूह होता है।
Correct Option: A

4. बाजार में रौनक है। (रेखांकित शब्द का अर्थ पहचानिए)

A) चमक-दमक

B) अंधेरा

C) निशि

D) रात

View Answer

Solution: ‘रौनक’ का अर्थ चमक-दमक या चहल-पहल होता है।
Correct Option: A

5. निर्जीव (विलोम शब्द पहचानिए)

A) जीव

B) सजीव

C) अजीव

D) कुजीव

View Answer

Solution: ‘निर्जीव’ का विलोम शब्द सजीव है।
Correct Option: B

6. प्राचीन काल में स्त्रियों को बहुत सम्मान प्राप्त था। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए)

A) नया

B) पुराना

C) नवीन

D) पुरातन

View Answer

Solution: ‘प्राचीन’ (Old) का विलोम नवीन (New) होता है।
Correct Option: C

7. टोली शब्द का बहुवचन पहचानिए।

A) टोली

B) टोलिएँ

C) टोलियाँ

D) टोले

View Answer

Solution: ई-कारांत स्त्रीलिंग शब्दों का बहुवचन अंत में ‘ियाँ’ जोड़कर बनाया जाता है। अतः ‘टोली’ का टोलियाँ होगा।
Correct Option: C

8. दुकान में बहुत सारे चिमटे रखे थे। (रेखांकित शब्द का एकवचन रूप पहचानिए)

A) चिमटा

B) चिमटी

C) चिमट

D) चिमाट

View Answer

Solution: ‘चिमटे’ बहुवचन है, इसका एकवचन चिमटा है।

Correct Option: A

9. धोबी कपड़े धोता है। (रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर सही रूप पहचानिए।)

A) धोबिन

B) धोबीन

C) धोबनिया

D) धोबन

View Answer

Solution: ‘धोबी’ (पुल्लिंग) का स्त्रीलिंग रूप धोबिन है।
Correct Option: A

10. निम्न में से स्त्रीलिंग शब्द पहचानिए।

A) मिठाई

B) जूते

C) खज़ाना

D) रूपये

View Answer

Solution: ‘मिठाई’ स्त्रीलिंग शब्द है, जबकि जूते, खज़ाना और रूपये पुल्लिंग हैं।
Correct Option: A
Your Score: 0 / 0
Spread the love

1 thought on “10th Class Hindi Chapter wise Important bit bank Bits”

Leave a Comment

MCQBits provides free online MCQ practice tests for competitive exams, school exams, and entrance tests in India. Practice chapter-wise multiple choice questions, previous year papers, and mock tests with answers to improve your exam performance.
Prepare for TSPSC, APPSC, TS Polycet, CBSE Class 10, SSC,UPSC, RRB and other government exams with regularly updated quizzes and important questions.
About Us | Contact Us | Privacy Polocy
error: Content is protected !!