
21. जिसके सम्मुख झुकी हुई पृथ्वी विनीत नभ-तल है। (रेखांकित शब्द में कौन-सा उपसर्ग जुड़ा है।) [ ]
A) स
B) सम्
C) सम्मु
D) अ
22. वह हमेशा सफल होता है। (रेखांकित का विलोम बनाने के लिए इसमें कौन-सा उपसर्ग लगेगा?)
A) अ
B ) अन्
C) अप
D) नि
23. मेहनत ही सफलता की कुंजी है। (रेखांकित में प्रत्यय पहचानिए।)
A) स
B) सफ
C) ता
D) आ
24. पुरस्कार (संधि विच्छेद पहचानिए।) [ ]
A) पुरस् + कार
B) पुरः + कार
C) पुरस्का+ आर
D) पुर + स्कार
25. यद्यपि (संधि पहचानिए।) [ ]
A) गुण संधि
B) यण संधि
C) व्यंजन संधि
D) वृद्धि संधि
26. भुज-बल (समास पहचानिए।) [ ]
A) तत्पुरुष समास
B) द्विगु समास
C) कर्मधारय समास
D) द्वन्द्व समास
27. कण-कण का अधिकारी जन-जन है। (रेखांकित शब्द का समास पहचानिए।)
A) अव्ययीभाव
B) तत्पुरुष
C) कर्मधारय
D) द्विगु
28. वह परिश्रम करता है। (वाच्य बदलिए।) [ ]
A) वह परिश्रम करेगा।
B) उससे परिश्रम किया जाता है।
C) वह परिश्रम कर रहा है।
D) वह परिश्रम करता था।
29. एक मनुज संचित करता है। (वाक्य का काल पहचानिए)
A) भूतकाल
B) वर्तमानकाल
C) भविष्यत्काल
D) आधुनिककाल
30. मजदूर मेहनत करता है। (भूतकाल में बदलिए।)
A) मजदूर मेहनत करेगा।
B) मजदूर मेहनत करता होगा।
C) मजदूर मेहनत करता था।
D) इनमें से कोई नहीं।
31. भारतवासी महात्मा गाँधी ___ नहीं भूल सकते।(कारक से पूर्ति कीजिए) [ ]
A) के
B) को
C) से
D) का
32. मेहनत____ ही सफलता कुंजी है। [ ]
A) की
B) का .
C) के
D) को
33. रतन ने नौकरी पाने के लिए खून पसीना एक कर दिया। (रेखांकित मुहावरे का अर्थ लिखिए।) [ ]
A) डर जाना
B) कष्ट उठाना
C) बहुत परिश्रम करना
D) लज्जित होना
34. उसे पीछे मत रह जाने दो (यह किस प्रकार का वाक्य है ?) [ ]
A) विधानार्थक
B) इच्छार्थक
C) निषेधार्थक
D) संदेहार्थक
35. __ श्रमिक के रूप में मेहनत करते हैं। (रिक्त स्थान में सही शब्द से प्रश्नवाचक में बदलिए।)
A) क्यों
B) क्या
C) कौन
D) कैसे
36. अधिकारी मनुष्य है का कण-कण (वाक्य को सही क्रम में लिखिए।) [ ]
A) मनुष्य कण-कण का अधिकारी है।
B) कण-कण का अधिकारी है मनुष्य।
C) अधिकारी मनुष्य कण-कण का है।
D) मनुष्य का कण-कण अधिकारी है।
37. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द पहचानिए।
A) धर्मराज
B) धरमराज
C) धमृराज
D) धम्रराज
Yadav Good