
5. लोकगीत
हर प्रश्न के उत्तर के लिए (A, B, C, D) विकल्प
1. होली रंगों का त्योहार है। (रेखांकित का समानार्थी शब्द।) [ ]
A) गर्व
B) सर्व
C) पर्व
D) धर्म
2. ‘गरबा’ विशेष विधि से घेरे में घूम-घूमकर गाया जाता है। (रेखांकित शब्द इस वाक्य में किस अर्थ में प्रयुक्त हुआ है ?) [ ]
A) ब्रह्मा
B) तरीका
C) कानून
D) इनमें से कोई नहीं
3. गाँव, ग्राम (इसका एक और पर्याय पहचानिए।)
A) देहात
B) त्यौहार
C) शहर
D) साधन
4. तप, तपस्या (ये किस शब्द के पर्याय है।) [ ]
A) अराधना
B) तपस्वी
C) साधना
D) पूजा
5. संगीत एक कला है। (रेखांकित का भिन्नार्थ है।) [ ]
A) गुण, युक्ति
B) बगल, कमरा
C) इच्छा, कार्य
D) समय, मृत्यु
6. स्त्रियों ने भी इनकी रचना में विशेष भाग लिया है। (रेखांकित शब्द का भिन्नार्थ पहचानिए।) [ ]
A) प्रारंभ, वगैरह
B) ईश्वर, वर्ण
C) हिस्सा, भागना
D) संख्या,माँद
7. स्त्रियाँ ढोलक की मदद से गाती हैं। (वचन बदलकर लिखा हुआ वाक्य पहचानिए।) [ ]
A) स्त्री ढोलक की मदद से गाती है।
B) स्त्री ढोलक की मदद से गाती है।
C) स्त्रियाँ ढोलकों की मदद से गाती हैं।
D) इनमें से कोई नहीं।
8. यह आदिवासियों का संगीत है। (वचन बदलकर लिखा हुआ वाक्य पहचानिए।) [ ]
A) ये आदिवासी का संगीत है।
B) ये आदिवासियों के संगीत हैं।
C) यह आदिवासी संगीत है।
D) ये आदिवासी का संगीत है।
9. नेता का भाषण बड़ा ही ओजस्वी और सजीव है। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।) [ ]
A) जीव
B) निर्जीव
C) अजीव
D) परजीव
10. राग तो इन गीतों के आकर्षक होते ही हैं।(रेखांकित का विलोम शब्द पहचानिए।) [ ]
A) विकर्षक
B) अनाकर्षक
C) कर्षक
D) इनमें से कोई नहीं
Yadav Good