
31. पिताजी घर में हैं। इसमें प्रयुक्त कारक क्या है? [ ]
A) अधिकरण कारक
B) संबंध कारक
C) कर्ता कारक
D) कर्म कारक
32. अपने पैरों पर खड़ा होना। (मुहावरे का सही अर्थ पहचानिए।) [ ]
A) बहुत अभिमान होना।
B) अपनी ही बात कहते जाना।
C) साथ मिलकर न रहना।
D) आत्मनिर्भर होना।
33. मैं कड़ी मेहनत करूंगा और अच्छे अंक प्राप्त करूंगा। (इसका सरल वाक्य रूप क्या है।) [ ]
A) मैं कड़ी मेहनत करके अच्छे अंक प्राप्त करूंगा।
B) मैं मेहनत करूंगा और अंक प्राप्त करूंगा।
C) मैं कड़ी मेहनत करता हूँ इसलिए मुझे अच्छे अंक आँएगे।
D) यदि मैं कड़ी मेहनत न करूं तो अच्छे अंक न मिलेंगे।
34. हिन्दी का क्या महत्व है? (अर्थ की दृष्टि से वाक्य का भेद) [ ]
A) विधानार्थक
B) निषेधार्थक
C) प्रश्नवाचक
D) संदेहार्थक
35. परिश्रमी व्यक्ति के लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं है। (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद पहचानिए।) [ ]
A) मिश्र वाक्य
B) संयुक्त वाक्य
C) साधारण वाक्य
D) प्रश्नवाचक वाक्य
36. हिन्दी भाषा का अपने जीवन में क्या महत्व है? (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद पहचानिए।) [ ]
A) विधानार्थक
B) निषेधार्थक
C) प्रश्नार्थक
D) विस्मयार्थक
37. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध वाक्य पहचानिए। [ ]
A) तप्पर
B) तत्पर
C) तथ्पर
D) ततर्प
38. शुद्ध वाक्य पहचानिए। [ ]
A) तुम कैसा हो?
B) तुम कैसे हैं?
C) तुम कैसे हो?
D) तुम कैसा है?
39. आज हिन्दी नये-नये रोज़गारों का प्रमुख आधार बन चुकी है।(रेखांकित शब्द कैसा शब्द है ?) [ ]
A) विलोम शब्द
B) पुनरूक्ति शब्द
C) समासिक शब्द
D) योजक शब्द
40. आज विश्व भर में करीब डेढ़ सो से अधिक विश्वविद्यालय हिन्दी संबंधी कोसों का संचालन कर रहे हैं। (रेखांकित को अंकों में ऐसे लिखेंगे?) [ ]
A) ![]()
B) ![]()
C) ![]()
![]()
D) ![]()
![]()
Yadav Good