
31. युद्ध भूमि (समास विग्रह पहचानिए) [ ]
A) युद्ध पर भूमि
B) युद्ध में भूमि
C) युद्ध के लिए भूमि
D) युद्ध से भूमि
32. लड़का भोजन करता है। (वाच्य पहचानिए।) [ ]
A) कर्मवाच्य
B) कर्तृवाच्य
C) भाववाच्य
D) इनमें से कोई नहीं ।
33. राजू से पुस्तक पढ़ी नहीं जाती है। (कतृवाच्य में बदलिए।) [ ]
A) राजू पुस्तक नहीं पढ़ता है।
B) राजू के द्वारा पुस्तक पढ़ी जाती है।
C) राजू से पुस्तक नहीं पढ़ी जाती।
D) इनमें से कोई नहीं।
34. मैं अपनी झाँसी नहीं देंगी। (वाक्य का काल पहचानिए।) [ ]
A) भूतकाल
B) पूर्ण भूतकाल
C) वर्तमानकाल
D) भविष्यत्काल
35. हम सब मिलकर स्वराज्य प्राप्त करेंगे। (वाक्य को वर्तमानकाल में बदलने पर।) [ ]
A) हम सब मिलकर स्वराज्य प्राप्त करते हैं।
B) हम सब मिलकर स्वराज्य प्राप्त किये थे।
C) हम सब मिलकर स्वराज्य प्राप्त किये होंगे।
D) हम सब मिलकर स्वराज्य प्राप्त कर लेंगे।
36. सफलता और असफलता दैव के हाथ____ है।
A) के
B) को
C) में
D) पर
37. हम विलासिता में डूब गए हैं। (कारक पहचानिए) [ ]
A) हम
B) में
C) गए
D) हैं।
38. अब पेशवा की आँखें खुलेंगी। (वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे का अर्थ यह है।) [ ]
A) जाग जाना
B) ज्ञानोदय होना
C) स्वस्थ्य होना
D) खुश होना
39. सीमा पर देश के सिपाही जान पर खेलकर हमारी रक्षा करते हैं। (वाक्य में मुहावरा पहचानिए।) [ ]
A) सीमा पर
B) रक्षा करना
C) देश के सिपाही
D) जान पर खेलना
40. संयुक्त वाक्य का उदाहरण पहचानिए। [ ]
A) यदि मैं परिश्रम करता तो सफल हो जाता।
B) मैं बाजार जा रहा हूँ।
C) यह वही विद्यालय है जिसमें मोहन पढ़ता है।
D) मैं बाजार जा रहा हूँ और किताब लाऊँगा।
41. मैं निराश नहीं हूँ। (अर्थ के आधार पर वाक्य भेद पहचानिए।) [ ]
A) प्रश्नवाचक वाक्य
B) निषेधार्थक वाक्य
C) इच्छार्थक वाक्य
D) संदेहार्थक वाक्य
42. आज्ञार्थक वाक्य पहचानिए। [ ]
A) हम उनकी नींद हराम नहीं कर सकते।
B) जूही तुम भी जाओ।
C) आप आज इधर कैसे भूल पड़े।
D) मैं युद्ध के लिए तैयार हूँ।
Yadav Good